20 Apr 2024, 14:51:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में नाटो हवाई हमले में 10 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2019 6:14PM | Updated Date: May 11 2019 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शारान। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पक्तिका में शुक्रवार रातभर उत्­तरी एटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के पायलट रहित विमान ने तालिबान ठिकाने पर हमला करके 10 आतंकवादी  ढेर कर दिये। प्रांतीय पुलिस शाह मोहम्मद अर्यान ने शिन्हुआ से कहा, ‘‘नाटो बलों ने बारमल जिले के मंगर्रीत इलाके में शुक्रवार रात भर हवाई हमले किये जिसमें 10 आतंकवादी मारे गये और उनके वाहन नष्ट हो गये।’’
 
देश की राजधानी काबुल से 155 किलोमीटर दूर इस प्रांत में आंतकवादी ठिकानों पर किये गये हमले में किसी नागरिक को चोट नहीं आई। प्रांतीय सरकार ने अपने बयान में कहा कि सायेद अबद जिले में लाजखिल इलाके में अफगानिस्तान विशेष अभियान बल के एक अभियान शुरू करने के बाद पड़ोसी वारदक प्रांत में एक तालिबानी आतंकवादी मारा गया और तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। राजधानी से 35 किलोमीटर दूर प्रांत में छापे मारने के बाद सुरक्षा ने पांच मोटरसाइकिल जब्त की हैं। तालिवानी समूह ने इस घटना पर कोई टिप्पणी दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »