29 Mar 2024, 10:55:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, सात घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 10:20AM | Updated Date: May 8 2019 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में कोलोराडो प्रांत के डेनवर शहर के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं। इस मामले में दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। डगलस काउंटी की अंडरशेरिफ होली निकोलसन क्लूथ ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। 
 
क्लूथ ने बताया कि हादसे के समय कई गोलियां चलीं और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के तुरंत बाद स्कूल की इमारत में प्रवेश कर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। उन्होंने इस गोलीबारी में किसी भी व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले क्लूथ के कार्यालय ने ट्विटर पर बताया था कि स्टेम स्कूल हाइलैंड्स रैंच में हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »