29 Mar 2024, 17:55:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2019 6:11PM | Updated Date: May 6 2019 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को लगातार पांचवें दिन संघर्ष विराम को उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने यहां कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने अपराह्न दो बजकर 45 मिनट पर बिना किसी उकसावे के पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।’’
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी और छोटे हथियारों के साथ गोलीबारी की। भारतीय सेना ने सीमा पार से हो रही गोलीबारी को मुंहतोड़ जबाव दिया। पाकिस्तान ने रविवार को केजी और केरी सेक्टर पर संघर्ष विराम को उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी जिससे सेना का एक अधिकारी सहित चार लोग घायल हो गये थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »