19 Apr 2024, 10:19:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 14 तालिबान आतंकवादी ढ़ेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 2:10PM | Updated Date: May 4 2019 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कंधार। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में शनिवार को पुलिस सुरक्षा चौकी के समीप झड़पों में तीन पुलिस अधिकारी और 14 तालिबान आतंकवादी मारे गए। प्रांत के पुलिस प्रमुख तादीन खान ने बताया,‘‘कंधार शहर के दक्षिणी इलाके के स्पिन बोल्डक जिले में बोल्डक नीका पुलिस सुरक्षा चौकी पर तड़के तालिबानियों ने हमला किया जिससे पुलिसकर्मियों और तालिबानी आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हुईं।’’
 
उन्होंने कहा कि चार पुलिसकर्मी और सात तालिबानी आतंकवादी संघर्ष के दौरान घायल हो गये। तालिबानियों का गढ़ रहे कंधार में पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा है क्योंकि सुरक्षा बलों ने प्रांत में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चालाया है। आतंकवादी प्रांत में समय-समय पर सरकारी प्रतिष्ठानों तथा सुरक्षा चौकियों पर हमला करते रहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »