29 Mar 2024, 00:16:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अपने बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 3:29PM | Updated Date: May 3 2019 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने अपने लंबे समय से प्रेमी रहे टेलीविजन प्रस्तोता क्लार्क गेफोर्ड को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया है। दोनों जल्द ही विवाह के बंधन में बंध जायेंगे। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की। इससे पहले शुक्रवार को दोनों की सगाई होने की बात सामने आई जब एक समारोह में सुश्री आर्डर्न को बायें हाथ की बीच की ऊंगली में हीरे की अंगूठी पहने देखा। इसके बाद खोजी पत्रकारों ने इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय से जानकारी मांगी।

तब प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि ईस्टर की छुट्टियों के मौके पर दोनों की सगाई हुई थी और अब वे विवाह करने को तैयार हैं। पिछले वर्ष ही प्रधानमंत्री रहते हुए ही सुश्री आर्डर्न ने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था। दोनों ने अपनी बेटी का नाम नीव ती अरोहा रखा। सुश्री आर्डर्न विश्व की दूसरी ऐसी नेता हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए अपने बच्चे को जन्म दिया। इससे पहले पाकिस्तान की दो बार प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो ने पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म दिया था।

सुश्री आर्डर्न ने पहले कहा था,‘‘मेरे पास ऐसा सहयोगी है जो हमेशा मेरी मदद करता है। वह संयुक्त जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा निभाता है क्योंकि वह अभिभावक भी है ना कि कोई बेबीसीटर।’’  स्थानीय मीडिया के मुताबिक सुश्री आर्डर्न और श्री गेफोर्ड की पहली मुलाकात वर्ष 2012 में एक पुरस्कार समारोह के दौरान हुई थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »