20 Apr 2024, 21:46:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीनी वैज्ञानिकों की खोज, कार्बन डाइ ऑक्साइड से बनेगी स्वच्छ तरल ईंधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 10:50AM | Updated Date: May 1 2019 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेफेई। चीनी शोधकर्ताओं ने कार्बन डाइऑक्साइड को मेथनॉल में बदलने के लिए एक नया उत्प्रेरक विकसित किया है।  चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साथ जेंग जेई के नेतृत्व में शोधकत्ताओं के एक दल ने प्लैटिनम के एकल परमाणुओं पर आधारित एक उत्प्रेरक विकसित किया। जो 150 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कार्बन डाइऑक्साइड को प्रभावी रूप से मेथनॉल में बदल सकता है। इसे व्यापक रूप से इंजनों के लिए एक स्वच्छ ईंधन माना जाता है।
 
मेथनॉल के लिए प्लैटिनम आधारित उत्प्रेरक की चयनात्मकता 90.3 प्रतिशत है। जोकि आमतौर पर उपयोग किये जाने वाले तांबे, जस्ता और एल्यूमीनियम पर आधारित उत्प्रेरक से 10 प्रतिशत ज्यादा है। जेंग ने कहा कि शोध उच्च शुद्धता के साथ मेथनॉल का उत्पादन करने के लिए एक नई विधि प्रदान करता है और वैज्ञानिकों को एकल-परमाणु कटैलिसीस के तंत्र को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा। यह शोध शैक्षणिक पत्रिका नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »