18 Apr 2024, 20:48:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान : एचआईवी फैलाने के संदिग्ध मामले में डाक्टर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2019 5:22PM | Updated Date: Apr 30 2019 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लरकाना। पाकिस्तान में पुलिस ने सरकारी अस्पताल के एक डाक्टर मुजफ्फर गंगहार को एचआईवी फैलाने के संदिग्ध के तौर पर मंगलवार को गिरफ्तार किया है। जियो न्यूज के अनुसार डॉ गंगहार को लरकाना राटोडेरा जिले में एचआईवी फैलाने के संदिग्ध के रुप में पकड़ा है। डॉ गंगहार एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं और स्वयं एचआईवी से पीड़त हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया।
 
जिले में एचआईवी सकारात्मक मामलों की संख्या 39 पहुंच जाने से भय का माहौल है और अधिकारी एचआईवी मामलों की संख्या में इजाफे का पता लगाने के प्रयास में जुटे थे। एचआईवी से कुल पीड़तों में 22 बच्चे हैं। डॉ गंगहार ने अपने ऊपर लगे आरोपों का विरोध करते हुए कहा कि उनके खिलाफ मामला एक ‘षडयंत्र’ है और वह अपनी स्थिति के बारे में नहीं जानते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »