19 Apr 2024, 14:35:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में बाढ़ से चार लोगों की मौत, अन्य घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2019 11:36AM | Updated Date: Apr 30 2019 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुआंगझु। दक्षिण चीन के गुआंगझु प्रांत में एक गांव में सोमवार रात आयी बाढ़ के कारण चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। शहर के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार चिंग्यूअन शहर के लियांशान जुआंग और याओ स्वायत्त प्रांत के निउजीआओ गांव में सोमवार रात नौ बजे बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में एक लकड़ी का शेड ढ़ह गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रांतीय सरकार ने रात को 10 बजकर 20 मिनट पर घटनास्थल पर बचावकर्मी भेजे। रात 11 बजे तक चार लोग मृत पाए गए तथा दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »