25 Apr 2024, 04:44:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में रहस्यमयी बीमारी से 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2019 3:31PM | Updated Date: Apr 29 2019 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के सुदूर पश्चिम हुमला जिले में रहस्यमयी बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 10 हो गयी है। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हुमलाम ढोलकराज धाकल  के मुख्य जिला अधिकारी ने बताया कि इस रहस्यमयी बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है और 200 से अधिक बीमार हैं। मृतकों में अधिकतर बच्चे और बुजुर्ग हैं। हर साल ऐसी किसी बीमारी की चपेट में आकर सुदूरवर्ती गांव के लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं।
 
उन्होंने बताया कि हुमला जिले के तांजाकोट ग्रामीण क्षेत्र के कईं गांव इस अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गये हैं। इस बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कईं चिकित्सा टीमों को तैनात किया है। माना जा रहा है कि जल्दी ही इस बीमारी पर काबू पा लिया जायेगा। चिकित्सकों ने प्रभावित लोगों के रक्त नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है। राजधानी काठमांडू से हुमला जिला 450 किलोमीटर दूर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »