29 Mar 2024, 01:35:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान जेल में बंद 55 भारतीय मछुआरे रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2019 3:00PM | Updated Date: Apr 29 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सद्भावना प्रदर्शित करते हुए सोमवार को 55 भारतीय मछुआरों  और भारत के पांच अन्य नागिरकों को रिहा कर दिया। पाकिस्तान ने कहा है कि इसी के साथ ही उसने सभी भारतीय कैदियों को अब रिहा कर दिया गया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने जिन मछुआरों और भारतीय नागिरकों को छोड़ा है, वह कराची की मालिर जेल में बंद थे। ईधी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैजल ईधी और साद ईधी की सलाह पर छोड़े गए भारतीय मछुआरों को कैंटोन्मेंट रेलवे स्टेशन लाया गया जहां से उन्हें बस में बिठा कर लाहौर ले जाया गया।
 
रिहा किये गये भारतीयों को पांच हजार रुपए ईधी फाउंडेशन की तरफ से दिये गये और उन्हें विशेष बसों से वाघा बार्डर भेजा जायेगा। दोनों देशों के बीच सद्भावना संदेश के तौर पर पाकिस्तान 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने की घोषणा कर चुका है। इनमें अप्रैल के दौरान छोड़े गये 355 मछुवारे और पांच भारतीय नागरिक शामिल हैं। जनवरी में दोनों देशों ने कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया था जिसके अनुसार भारत की जेलों में 347 पाकिस्तानी कैदी बंद थे जिसमें से 249 नागिरक और 98 मछुवारे थे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »