28 Mar 2024, 23:27:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अभी जेल में ही रहेगा नीरव मोदी - कोर्ट ने खरिज की जमानत याचिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 3:18PM | Updated Date: Apr 26 2019 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पीएनबी स्कैम में एक अरब डॉलर की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग मामले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को आज लंदन की अदालत ने करारा झटका दिया है। नीरव मोदी की जमानत याचिका आज अदालत ने रद्द कर दी। मामले की अगली सुनवाई 24 मई को होगी। 48 वर्षीय मोदी दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई।
 
उधर, पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की 12 लग्जरी कारों की नीलामी पूरी हो गई। सभी कारों की नीलामी गुरुवार को सरकारी कंपनी एमएसटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की गई। नीलाम हुई कारों में 10 नीरव मोदी ग्रुप की और 2 मेहुल चोकसी ग्रुप की हैं। इनमें एक रोल्स रॉयस और एक पोर्श कार भी शामिल है। इन कारों को बेचने से ईडी को 3.29 करोड़ रुपये मिले हैं। यह ई-ऑक्शन एमएसटीसी ने ईडी की तरफ से की. नीरव की एक टोयोटा कार का कोई खरीदार नहीं मिला। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »