18 Apr 2024, 06:26:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कजाखस्तान में भीषण बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 2:23PM | Updated Date: Apr 20 2019 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नूर सुल्तान। कजाखस्तान के एक राजमार्ग पर शनिवार को तड़के हुए बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी तथा 29 अन्य घायल हो गये। गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि 32 अन्य घायल हो गये। अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई।
 
अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार तड़के पांच बजे अल्माटी-ताशकंद राजमार्ग पर हुई। यात्री बस एक अन्य वाहन से टकराने के बचने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हुई। पुलिस ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य में 50 कर्मियों तथा 15 उपकरण इकाइयों को लगाया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »