19 Apr 2024, 15:01:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान : आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, 39 लोगों की मौत, 135 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 2:47PM | Updated Date: Apr 17 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है और इसकी वजह से  कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई तथा 135 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से बुधवार को यह जानकारी दी गई। प्राधिकरण के अनुसार देश भर में लगातार मूसलाधार बारिश से कम से कम 80 घरों को नुकसान हुआ है।
 
फैसलाबाद में भारी बारिश से बिजली आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में इस्लामाबाद में 57 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। लाहौर में 43,रावलपिंडी में 24 गुजरांवाला में 40 और पेशावर में 16 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। विभाग ने पंजाब, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा के इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »