23 Apr 2024, 17:33:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

असांजे अरेस्ट के बाद इक्वाडोर पर 4 करोड़ साइबर हमले हुए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 1:29AM | Updated Date: Apr 17 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वीटो। इक्वाडोर ने सोमवार को कहा कि विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की शरण वापस लेने के बाद उसकी सार्वजनिक संस्थाओं के वेबपेजों पर 4 करोड़ साइबर हमले हो चुके हैं। इक्वाडोर के सूचना एवं संचार तकनीक उपमंत्री पैट्रिसियो रील ने कहा कि ये हमले गुरुवार से शुरू हुए और अधिकांश हमले अमेरिका, ब्राजील, हॉलैंड, जर्मनी, रोमानिया, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और ब्रिटेन से किए गए हैं। इसके अलावा दक्षिणी अमेरिकी देशों से भी हमले हुए हैं। टेलिकम्युनिकेशन मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक सरकारी विभाग के अवर सचिव जेवियर जारा ने बताया कि देश में व्यापक स्तर पर साइबर हमले हुए जिसके बाद उन्हें इंटरनेट बंद करना पड़ा। उनका कहना है कि ये हमले जूलियन असांजे से जुड़े हुए समूहों का कारनामा है। इन साइबर हमलों में सबसे ज्यादा प्रभावित सेंट्रल बैंक, राष्ट्रपति कार्यालय, इंटरनेट राजस्व सेवा और कई मंत्रालय और विश्वविद्यालय हुए हैं।
 
जासूसी करने का आरोप
असांजे को इक्वाडोर के लंदन स्थित दूतावास से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया क्योंकि इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनीन मोरेनो ने 7 साल के बाद असांजे से अपनी राजनयिक सुरक्षा खत्म कर दी। मोरेनो ने असांजे पर दूसरे देशों के मामले में दखल देने और जासूसी करने का आरोप लगाया और शरण देने से इनकार कर दिया। इक्वाडोर ने 2017 में असांजे को दी गई नागरिकता भी समाप्त कर दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »