20 Apr 2024, 04:46:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरिस में 850 साल पुराने चर्च में लगी भीषण आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 1:26AM | Updated Date: Apr 17 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस के पेरिस में सोमवार शाम 850 साल पुरानी नोट्रे डेम कैथेड्रल चर्च की इमारत में भीषण आग लग गई। राजधानी पेरिस में स्थित ये चर्च क्रिश्चयन आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। आग की प्रचंड लपटों की वजह से 13वीं सदी में बने इस चर्च की इमारत ध्वस्त हो गई। घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रान समेत दुनिया के कई नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। पेरिस अभियोजक कार्यालय ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। 
 
कुछ ही घंटों में जमींदोज हो गया चर्च
पेरिस के लैंडमार्क में शुमार इस कैथेड्रल में सोमवार शाम को आग लगी और देखते ही देखते पूरे इमारत में फैल गई। जल्द ही आग की गर्मी से इस गिरिजाघर की छत टूट गई, इसके इसका ऊपरी हिस्सा भी इसकी चपेट में आ गया। कुछ ही घटों में गिरिजाघर का शिखर जमींदोज हो गया। घटनास्थल से निकलते धुएं के गुबार और आग की लपटों को पेरिस के लोगों ने असहाय होकर देखा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »