25 Apr 2024, 18:57:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुर्तगाल ने जताया फ्रांस के चर्च में आग की घटना पर शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 11:35AM | Updated Date: Apr 16 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिस्बन। पुतर्गाल के राष्ट्रपति रेबेलो डी सोउसा और प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व प्रसिद्ध नोट्रे डेम कैथेड्रल में आग लगने की घटना पर शोक जताया है। सोउसा ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को संदेश भेजकर कहा कि नोट्रे डेम कैथेड्रल में आग लगने से लोगों के दिल एवं आत्मा को आघात पहुंचा है क्योंकि यह चर्च मानवीय सोच का प्रतीक था।  उन्होंने कहा कि यह फ्रांस के लोगों के लिए ही नही बल्कि यूरोप और पूरे विश्व के लिए दुखद घटना है।         
 
प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने मैक्रों को भेजे अपने संदेश में कहा कि आग की इस भीषण दुर्घटना के समय पुर्तगाल फ्रांस की सरकार और वहां के लोगों के साथ है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और शहर की मेयर एनी हिडालगो के साथ दुख की इस घड़ी में एकजुटता जतायी है।''  कोस्टा ने ट्वीट किया, ''आग में यूरोपीय इतिहास का एक हिस्सा नष्ट हो गया।'' गौरतलब है कि फ्रांस में 850 साल पुराने विश्व प्रसिद्ध नोट्रे डेम कैथेड्रल में सोमवार शाम आग लग गयी जिससे उसकी मीनार नष्ट हो गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »