19 Apr 2024, 01:31:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शहबाज की पत्नी और पुत्रियों का नेब समन रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 11:10PM | Updated Date: Apr 15 2019 11:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। भ्रष्टाचार मामले में राष्ट्रीय जबावदेही ब्यूरो  के समन का सामना कर रही पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज अध्यक्ष शहबाज शरीफ की पत्नी और पुत्रियों को सोमवार को उस समय बड़ी राहत मिली जब नेब अध्यक्ष न्यायाधीश  जावेद इकबाल ने इनके खिलाफ जारी नोटिसों को रद्द कर दिया। नेब के अध्यक्ष ने आज लाहौर स्थित ब्यूरो के कार्यालय का दौरा किया वहां उन्हें शरीफ परिवार के खिलाफ जारी मामलों की जानकारी दी गयी। नेब की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि न्यायाधीश इकबाल शरीफ परिवार के खिलाफ स्वयं सभी मामलों को देखेंगे। इसके अलावा उन्होंने शहबाज की पत्नी नुसरत शहबाज और उनकी बेटियों रबिया इमरान और जावेरिया अली के खिलाफ तलब करने की नोटिसों को निरस्त कर दिया। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘नेब अध्यक्ष ने निर्देश जारी किया है कि शरीफ परिवार को आज एक प्रश्नावली भेजी जाये।’’ उन्होंने कहा कि नेब महिलाओं को पूरा आदर देने में विश्वास रखता है। ब्यूरो ने स्पष्ट किया है, ‘‘यही नीति सभी के साथ कड़ाई से अमल में लाई जाये।’’ उन्होंने कहा,‘‘नेब एक स्वतंत्र संस्थान है और उसका किसी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »