18 Apr 2024, 14:30:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 27 तालिबान आतंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 3:08PM | Updated Date: Apr 13 2019 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जलालाबाद। अफगानिस्तान के पूर्वी नानगरहार प्रांत के शिरजाद जिले में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 27 तालिबान आतंकवादी मारे गये और 27 से अधिक घायल हुए हैं। प्रांतीय सरकार ने शनिवार को एक बयान जारी करके यह जानकारी दी।
 
बयान के अनुसार आतंकवादियों ने शुक्रवार रात प्रांत पर कब्जा करने के लिए कई हमले किये जिनमें दो कार बम विस्फोट और गोलीबारी भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 27 आतंकवादी मारे गये। बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों के हमले में कम से कम 27 आतंकवादी मारे गये और 12 से अधिक घायल हुए हैं। इस दौरान सुरक्षा बल के दो जवान भी मारे गये और आठ अन्य घायल हुए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »