29 Mar 2024, 16:20:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैमरून में बोको हराम के हमले में चार सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 12:12PM | Updated Date: Apr 13 2019 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

याओंडे। कैमरून के सुदूरवर्ती उत्तरी क्षेत्र मेयो मोस्कोटा में आतंकवादी समूह बोको हराम की ओर से बिछाये गये बारुदी सुरंग के फटने से पांच सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक सैन्य अधिकारी ने नाम ना छपने की शर्त पर शिन्हुआ को बताया, ‘‘इस दुर्भाग्यपूर्ण हमले में सात अन्य सैनिक भी घायल हो गये। घायल सैनिकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
हमारे साहसी सैनिक इलाके में गश्त लगा रहे थे।’’ उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह शनिवार को बोको हराम आतंकवादियों के साथ मुठभेड में बहुराष्ट्रीय संयुक्त कार्य बल पांच कैमरून सैनिकों की मौत हो गयी थी। पिछले पांच साल से अधिक समय में सुदूर उत्तर क्षेत्र में बोको हराम आतंकवादियों ने 2000 से अधिक लोगों को मारा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »