28 Mar 2024, 17:46:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलीविया में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 12:45PM | Updated Date: Apr 12 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ला पाज। बोलीविया के दक्षिण-पश्चिम में एक राजमार्ग पर बस के पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दुर्घटनाग्रस्त बस ट्रांस तुपीजा कंपनी से संबंधित थी, यह ओरुरो-पोटोसी इलाके में पैन अमेरिकन राजमार्ग पर अपनी बाईं ओर पलट गई। नतीजतन बस के बाईं ओर भारी नुकसान हुआ और उस तरफ बैठे यात्री सबसे अधिक हताहत हुए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार घायलों को चल्लपट्टा और ओरुरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »