28 Mar 2024, 14:14:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

असांजे को दूतावास संबंधी सहायता देना जारी रखेगा ऑस्ट्रेलिया : पायने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 10:44PM | Updated Date: Apr 11 2019 10:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। ऑस्ट्रेलिया  की विदेश मंत्री मरिजे पायने ने गुरुवार को कहा कि उनका देश दुनिया भर के गोपनीय दस्तावेजों का खुलासा करने वाले संगठन विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को दूतावास संबंधी सहायता देना करना जारी रखेगा। विदेश मंत्री मरिजे पायने ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के अधिकारी असांजे से मिलने वहां जाना चाहते हैं जहां पर उन्हें हिरासत में रखा गया है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया  में जन्मे असांजे को गुरुवार को लंदन में इक्वाडोर के दूतावास से गिरफ्तार किया गया। ब्रिटेन की पुलिस ने पुष्टि की है कि यह गिरफ्तारी ‘अमेरिका के अधिकारियों की ओर से’ की गयी है। असांजे की गिरफ्तारी से पहले इक्वाडोर ने उनका शरणार्थी का दर्जा वापस ले लिया था। विदेश मंत्री ने फेसबुक पर लिखा, ‘ असांजे को ऑस्ट्रेलियाई सरकार की तरफ से दूतावास संबंधी सहायता मिलनी जारी रहेगी। दूतावास के अधिकारी असांजे से मिलने वहां जाना चाहते हैं जहां पर उन्हें हिरासत में रखा गया है।’’ असांजे यौन उत्पीड़न के एक मामले में स्वीडन प्रत्यर्पित किये जाने से बचने के लिए सात वर्ष से इक्वाडोर के दूतावास में शरण लिये हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »