25 Apr 2024, 11:31:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में शत्रुता रोके बिना राजनीतिक चर्चा संभव नहीं: गुटेरेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 10:01PM | Updated Date: Apr 11 2019 10:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि लीबिया में राजनीतिक संवाद तब तक प्रारंभ नहीं किया जा सकता जब तक कि देश में शत्रुता पूरी तरह से खत्म न हो जाए। गुटेरेस ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ''मेरे लिए यह बहुत स्पष्ट है कि हमें एक गंभीर राजनीतिक वार्ता और एक गंभीर राजनीतिक समझौता को फिर से शुरू करने की आवश्यकता है लेकिन यह स्पष्ट है कि शत्रुता पर पूरी तरह से विराम लगाये बिना यह संभव नहीं है। '' लीबिया में स्थिति पिछले हफ्ते बिगड़ गई जब लीबिया की राष्ट्रीय सेना  ने गुरुवार को त्रिपोली पर एक आक्रामक हमले की घोषणा की जो शहर से आतंकवादियों को हटाने के प्रयास के रूप में किया गया था। जवाब में नेशनल एकॉर्ड  सरकार के प्रति वफादार सशस्त्र बलों ने रविवार को एलएनए के खिलाफ एक सैन्य अभियान शुरू किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »