25 Apr 2024, 01:51:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में आतंकवादियों के रॉकेट हमले में चार नागरिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 11:11AM | Updated Date: Apr 9 2019 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया के उत्तर-पश्चिमी शहर मसयफ पर आतंकवादियों ने रॉकेट लांचर से कई हमले किये जिसमें चार नागरिक मारे गये और करीब 12 अन्य घायल हो गये। रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीरियाई मंत्रालय के एक केंद्र के अनुसार हमा प्रांत के मसयफ में आतंकवादियों ने अत्याधुनिक रॉकेट प्रणाली से कई हमले किये जिससे चार लोग मारे गए और 12 नागरिक घायल हो गए।
 
सीरियाई सशस्त्र बलों ने लताकिया प्रांत के कबना गांव पर आतंकवादियों के आगे बढ़ने के प्रयास को नाकाम कर दिया। सफ्सफा, बशरफा, राशा, कस्तल-अल-बोरज-बारिशा, रुअयसेट-इस्कंदर, इस्कांदेर, इन-अल-कंतरा और अल-अमारा पर भी हमले शुरू किए थे। पड़ोसी इदलिब प्रांत में आतंकवादियों ने अबू-उमर, अबू-दली और मुतुअस्ता की बस्तियों पर हमला किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »