25 Apr 2024, 07:30:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया में तीनों सेनाओं के प्रमुख बदले गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 4:37PM | Updated Date: Apr 8 2019 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरियाई सरकार ने एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में सेनाओं के तीनों प्रमुखों को बदल दिया है। आधिकारिक स्तर पर इसे नियमित फेरबदल बताया जा रहा है।  रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ज्वाइंट्स चीफ आफॅ स्टाफ(जेसीएस) के  चीफ आपरेशन निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुह वूक (56) को सेना अध्यक्ष बनाया गया है।   वह सेना में 1985 में सेकंड लेफ्टिनेंट के तौर पर भर्ती हुए थे और उन्हें सेना अभियानों खासकर ,अग्रिम सैन्य इकाईयों के संचालन में विशेषज्ञता हासिल है।
 
जेसीएस के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वोन इन चोहुल को वायु सेना प्रमुख बनाया गया है । उन्हें वायु सुरक्षा तैनाती और वायु सेना के अभियानों की कमान संभालने का अच्छा अनुभव है। उनके अलावा जेसीएस में सैन्य तैयारी निगरानी समूह के प्रमुख मेजर जनरल ली सीउंग डो को नौसेना का नया प्रमुख बनाया गया है।
 
लेफ्टिनेंट जनरल छोई बयुंग हयूक को सेना की संयुक्त  बल कमान का उप कमांडर बनाया गया है। वह अभी तक  वाइस चीफ आफॅ स्टाफ थे। लेफ्टिनेंट जनरल नाम युंग सिन को जमीनी अभियान कमान का प्रमुख बनाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »