24 Apr 2024, 06:33:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में विस्फोट, पुलिस अधिकारी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 4:34PM | Updated Date: Apr 8 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जलालाबाद। पूर्वी अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में सोमवार को बम धमाके में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
 
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि प्रांत के महिला मामलों के विभाग और एरियाना यूनीवर्सिटी के समीप स्थानीय समयानुसार छह बजकर 46 मिनट पर पुलिस वैन में शक्तिशाली धमाका हुआ। घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। इस हमले में छह नागरिक घायल हुए हैं जिन्हें शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने हमले के लिए तालिबान आतंकवादी समूह को जिम्मेदार ठहराया है।      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »