28 Mar 2024, 16:54:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाइलैंड में इंडोनेशिया के 15 मछुआरे गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 4:33PM | Updated Date: Apr 8 2019 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एसेह। थाइलैंड के अधिकारियों ने अपनी सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में इंडोनेशिया के एसेह निवासी 15 मछुआरों को गिरफ्तार करके उनके मछली पकड़ने वाले जहाज को जब्त कर लिया है। एसेह के उप समुद्री कमांडर एम कट एडेक ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को मछुआरों की गिरफ्तारी के बारे में सूचना मिली। उन्होंने बताया कि एसेह मैरीटाइम अफेयर्स एंड फिशरीज एजेंसी को गिरफ्तारी की जानकारी दे दी है ताकि वह बैंकॉक स्थित इंडोनेशियाई दूतावास को इससे अवगत करा सके।
 
एडेक ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इंडोनेशियाई दूतावास गिरफ्तार मछुआरों की हालत के बारे में ताजा जानकारी के लिए थाईलैंड के अधिकारियों से संपर्क करेगा।’’ उन्होंने बताया कि मछली पकड़ने वाला जहाज केएम हारापन बरोए 01 चालक दल के 15 सदस्यों के साथ ईस्ट एसेह रीजेंसी के कुआला इदी गांव से मलक्का जल डमरू मध्य और हिंद महासागर में मछली पकड़ने गया था।
 
थाइलैंड की समुद्री सीमा के पास बीच समुद्र में तेज लहरों के कारण उनका जहाज रास्ता भटक गया। ईस्ट एसेह रीजेंसी के मछुआरों को पहली बार पड़ोसी देश के अधिकारियों ने गिरफ्तार नहीं किया है। गत छह फरवरी को भी इसी रीजेंसी के मछुआरों को म्यांमार में गिरफ्तार कर लिया गया था।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »