28 Mar 2024, 17:58:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्यूनीशिया में बस पलटने से पांच की मौत, 24 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 10:18AM | Updated Date: Apr 8 2019 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ट्यूनिस। दक्षिण-पूर्व ट्यूनीशिया में एक यात्री बस के पलटने के कारण रविवार को कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी तथा 24 अन्य लोग घायल हो गए। ट्यूनीशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गबेस प्रांत  में एक यात्री बस एक पहाड़ से पलटकर लगभग 25 मीटर गहरी खाई में गिर गयी, जिसके कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी तथा 24 अन्य लोग घायल हो गये। 
 
गबेस के गवर्नर मोंजी थामेर ने कहा,‘‘ घटना का कारण बस की तेज रफ्तार हो सकती है।’’  स्वास्थ मंत्रालय ने कहा, ‘‘गंभीर रूप से घायल सात लोगों को उपचार के लिए गबेज, मटमाटा और मेडेनिन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »