25 Apr 2024, 05:17:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया के जंगल में लगी आग से 400 घर और 920 मवेशियों के रहने के स्थान नष्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 10:49PM | Updated Date: Apr 7 2019 10:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरियाई सरकार ने पूर्वी क्षेत्र के तटीय इलाके के जंगलों  में पिछले सप्ताह लगी आग में कम से कम 400 घर और 920 मवेशियों के रहने के स्थानों के जलने की पुष्टि की  है। राजधानी सोल  से 160 किलोमीटर दूर गोसेंग में गुरुवार की रात यह आग लगी थी और उसने जल्दी ही उसने आसपास के शहरों और काउंटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। सरकार के आपदा निरोधक विभाग के अनुसार घटना में मानवीय क्षति तो कम हुयी लेकिन बहुत बड़े स्तर पर सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।
 
विभाग के अनुसार कुल 401 घर 925 मवेशियों के रहने के स्थान, 77 गोदाम और 100  भवनों के आग में जलने की पुष्टि की हुई है। इसके अलावा इस घटना में 241 कृषि मशीनों तथा 15  कारों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कुल 722 विस्थापित लोगों को 21 आपाकालीन शिविरों में रखा गया है। आंतरिक नव निर्माण और सुरक्षा मंत्री चिन यंग ने  रविवार की सुबह आपदा-निरोधक बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को  पीड़तिों को सभी तरह सहायता के उपाय करने के प्रयासों पर ध्यान देने का  निर्देश दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »