29 Mar 2024, 01:33:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक के विदेश मंत्री शाह बोले- फिर हमला करने की तैयारी में भारत, तारीख भी बताई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 5:46PM | Updated Date: Apr 7 2019 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बयान दिया है, जिसमें कहा गया है कि भारत एक और हमला करने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि पाकिस्तान के मुल्तान में आयोजित प्रेस वार्ता में पाक विदेश मंत्री ने कहा कि इस्लामाबाद ने संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्यों को भारतीय आक्रामकता के बारे में अपनी चिंता से अवगत कराया है। महमूद ने कहा कि भारत ये हमला 16 से 20 अप्रैल के बीच कर सकता है।
 
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ एक नई कार्रवाई की योजना बना रहा है, इमरान खान सरकार नहीं चाहती है कि भारत पाकिस्तान पर हमला करे। महमूद ने ये भी कहा कि पाकिस्तान के पास भारत की साजिश की पूरी जानकारी है। महमूद ने बालाकोट में पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल किया कि 26 फरवरी को जब भारत ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की तो दुनिया चुप थी। जबकि वो सभी जानते थे कि भारत ने ऐसा करके अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के नियमों का उल्लंघन किया था। इस पर पूरी दुनिया आखिर क्‍यों चुप रही...?
 
शाह ने कहा कि भू-राजनीति इस चुप्पी का कारण है। यदि क्षेत्र में शांति देखना चाहते हैं, तो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चुप नहीं रह सकता, उन्हें अपनी भूमिका निभानी होगी। पुलवामा हमले के बाद से भारत -पाक रिश्ते बिगड़े थे, लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसे नजरअंदाज किया तो पूरा साउथ एशिया इससे प्रभावित होगा। विदेश मंत्री महमूद ने कहा कश्मीर के लोगों का हक है कि वे अपनी आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के संबंधों ने कैसे खतरनाक मोड़ लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »