29 Mar 2024, 21:14:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रंगभेदी टिप्पणी करने पर महिला को हुई 6 महीने की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2019 6:19PM | Updated Date: Apr 5 2019 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने विमान यात्रियों के खिलाफ रंगभेद टिप्पणी करने के मामले में दोषी महिला को छह माह की सजा सुनाई है। इस्लेवर्थ अदालत के जज निकोलस वुड ने मामले की सुनवाई के बाद सिमोन बुर्न्स को दोषी करार देते हुए छह माह की सजा दी। ग्यारह  नवम्बर 2018 को मुंबई से लंदन की एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा के  दौरान बुर्न्स ने फ्लाइट अटेंडेंट से रेड वाइन की मांग की थी जबकि उसे पहले ही शराब की तीन बोंतलें दी जा चुकी थी।
 
फ्लाइट अटेडेंट द्वारा और शराब  दिये जाने से मना किये जाने पर उसने हंगामा शुरू कर दिया और विमान में  सवार यात्रियों के खिलाफ रंगभेदी टिप्पणी की तथा चालक दल के एक सदस्य पर  उसने हमला भी कर दिया। बुर्र्न्स को चेतावनी दी गई और विमान के उतरने के  बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने बुर्न्स को उस क्रू मेंबर को 300 पौंड का राहत राशि देने का आदेश दिया, जिस पर हमला किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »