20 Apr 2024, 03:19:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में आईएस के हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2019 11:16AM | Updated Date: Apr 5 2019 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के उत्तरी प्रांत किरकुक में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने गुरुवार को हमला कर दिया जिसमें एक अधिकारी सहित पांच इराकी पुलिसकर्मी मारे गए।  किरकुक प्रांत के एक सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी। 
 
इराकी पुलिस के मेजर हाशिम सालिह ने बताया कि आईएस के बंदूकधारियों ने तलाश अभियान चला रहे संघीय पुलिस बल के एक दल पर घात लगाकर हमला कर दिया। यह हमला बगदाद से 250 किलोमीटर उत्तर में दाकुक के नजदीक हुआ।  
 
सालिह ने बताया कि आईएस के आतंकवादियों ने घात लगाकर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक मेजर समेत पांच पुलिसकर्मी मारे गए। हमला करने के बाद आतंकवादी वहां से फरार हो गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »