29 Mar 2024, 14:40:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आस्ट्रिया में रेल पटरी से उतरी, 14 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2019 1:21AM | Updated Date: Apr 5 2019 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वियना। आस्ट्रिया के वियना में गुरुवार को एक रेल की ट्रक से  टक्कर के बाद पटरी से उतरने की घटना में 14 लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने  यह जानकारी दी। पूर्वी जिले दोनाउस्ताद में यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक दोपहर के समय रेल लाइन को पार कर रहा था। और इसी दौरान इसकी रेलगाडी से टक्कर हो गई। इसके बाद रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। ट्रक में फंसे हुए  चालक को निकाल लिया गया है। दुर्घटना में रेल  चालक और एक रेल यात्री  गंभीर रूप से  घायल हुआ है जबकि अन्य 12 यात्रियों को मामूली चोटें आयी है। दुर्घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है जांच जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »