16 Apr 2024, 22:09:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ढाका के किचन मार्केट में आग से कई दुकानें खाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 12:57PM | Updated Date: Apr 4 2019 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के किचन मार्केट में गुरुवार तड़के आग लगने से दर्जनों दुकानें खाक हो गई। अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप सहायक निदेशक काजी नाजमुज्जामन ने बताया कि कुल 16 अग्निशमन इकाइयों की दो घंटें से अधिक समय की कोशिश के बाद सुबह करीब पांच बजकर 35 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि खिलागांव क्षेत्र के किचन मार्केट में आग सुबह करीब तीन बजकर 15 मिनट पर लगी।
 
किचन मोर्केट में तीन अलग-अलग ब्लॉक में करीब 1300 दुकानें हैं जो एक दूसरे से सटी हुई हैं। आग में किराने और अन्य सामानों की 25 दुकानें जलकर खाक हो गई। अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के ड्यूटी अधिकारी महफूज रेवेन ने बताया कि आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी झुलस गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »