20 Apr 2024, 00:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोंपियो और आईएईए प्रमुख ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के सत्यापन पर बैठक की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 11:20AM | Updated Date: Apr 4 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य सचिव माइक पोंपियो और अंतर्रारष्ट्रीय एटोमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक यूकिया अमानो ने ईरान में परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग और संगठन की सत्यापन भूमिका को बढ़ावा देने पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की है। राज्य विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट पलादिनो ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। 
 
पलादिनो ने बुधवार को कहा, ‘‘सचिव ने परमाणु अप्रसार को मजबूत करने और ईरान में आईएईए की महत्वपूर्ण सत्यापन की भूमिका सहित परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आईएईए के काम के लिए अमेरिका का समर्थन दोहराया।’’ पोंपियो और अमानो ने बुधवार को वाशिंगटन में इस सप्ताह होने वाले नाटो मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान मुलाकात की। अमानो इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में थे जहां उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को 2020 समीक्षा सम्मेलन से पहले परमाणु अप्रसार संधि को मजबूत करने के बारे में बताया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »