29 Mar 2024, 04:28:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यौन उत्पीड़न मामले में उबर पर 1 करोड़ डॉलर का मुकदमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 10:01AM | Updated Date: Apr 4 2019 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन फ्रांसिस्को। राइड शेयरिंग दिग्गज उबर पर वाशिंगटन की एक महिला ने एक करोड़ डॉलर का मुकदमा ठोका है। महिला का आरोप है कि पिछले साल उबर के एक चालक ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। चालक रौल रॉड्रिग्ज वास्क्वेज को दोषी ठहराया गया और वह जेल की सजा काट रहा है। पुलिस जांच के दौरान जुटाए गए डीएनए नमूनों पर आधारित पीड़िता को सही ठहराया गया है। पिछले सप्ताह दाखिल मुकदमे के मुताबिक, घटना एक अप्रैल 2018 की है।
 
द वर्ज की सोमवार की रिपोर्ट में कहा गया कि पीड़िता ने दावा किया कि उबर ने एक ग्राहक के रूप में उनके प्रति कर्तव्यों का उल्लंघन किया है और कंपनी महिलाओं, विशेषकर शराब पीने वाली महिलाओं या नशे में चूर महिलाओं को दी जाने वाली अपनी सेवा में जोखिम के बारे में चेतावनी देने में विफल रही है। महिला ने हमले से हुई शारीरिक व भावनात्मक चोट के मुआवजे के लिए चालक वास्क्वेज व उबर से क्षतिपूर्ति में एक करोड़ डॉलर की मांग की है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »