29 Mar 2024, 16:10:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

माली में विस्फोटक उपकरण में टक्कर से सेना के डॉक्टर की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 9:55AM | Updated Date: Apr 4 2019 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। माली में मंगलवार को इस्लामी विद्रोहियों के खिलाफ अभियान के दौरान एक हथियारबंद वाहन के विस्फोटक उपकरण से टकराने के कारण फ्रांस सेना के एक डॉक्टर की मौत हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रान के दफ्तर ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। श्री मैक्रान ने अभियान के दौरान मारे गए फ्रांस अधिकारी के लिए गहरा सम्मान व्यक्त किया है। 
 
मैक्रान ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। फ्रांस ने देश के उत्तरी क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर चुके आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए वर्ष 2013 में माली में सैन्य अभियान शुरु किया था। अफ्रीकी देशों के समर्थन के साथ, पेरिस ने पश्चिमी अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में लगभग 4,500 फ्रांसीसी सैनिकों को तैनात किया है, जो क्षेत्र मे विद्रोहियों से निपटने के लिए बरखाने अभियान के हिस्से के रूप में शामिल हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »