23 Apr 2024, 20:30:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षा अभियानों में 13 आईएस आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 12:44AM | Updated Date: Apr 4 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सुरक्षा बलों के अभियानों में इस्लामिक स्टेट खुरासान के कम से कम 13 आतंकवादी मारे गये और 55 तालिबानी आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। अफगानी सेना की 201वीं सिलाब कोर की ओर से जारी बयान के मुताबिक कुनार प्रांत में आतंकवादियों के सफाये के लिये आतंकवाद निरोधक अभियान चलाये जा रहे हैं।  ये अभियान तीन दिन पहले शुरू किये गये थे जो अब तक जारी हैं। इस दौरान कम से कम 13 आईएस आतंकवादी मारे गए और 55 तालिबानी आतंकवादी आत्मसमर्पण कर शांति प्रक्रिया में शामिल हो गये। बयान में बताया गया है कि सुरक्षा अभियान में वायुसेना और सेना की तोप इकाई भी शामिल थीं। तालिबान और आईएस की ओर से अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »