20 Apr 2024, 01:58:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला में गुआइदो के खिलाफ आगे की कार्रवाई की स्वीकृति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 1:54PM | Updated Date: Apr 3 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काराकस।  वेनेजुएला में राष्ट्रीय संविधान सभा ने विपक्षी नेता जुआ गुआइदो के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘वेनेजुएला की राष्ट्रीय संविधान सभा ने जुआन गुआइदो के खिलाफ न्यायिक जांच की अनुमति दे दी है।’’      
 
उन्होंने  गुआइदो के कृत्यों को मानवता के खिलाफ अपराध बताया। वेनेजुएला में न्याय को लेकर शीर्ष  न्यायाधिकरण ने सोमवार को संविधान सभा से  गुआइदो के संसदीय अधिकार छीनने के लिए कहा था। राष्ट्रीय संविधान सभा के अध्यक्ष डायोस्डाडो केबेल्लो ने कहा, ‘‘न्याय नहीं किए जाने बढ़कर निराशाजनक कुछ नहीं है। वास्तव में न्याय अब मिलने वाला है जिसकी हमें उम्मीदें। ’’     
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »