25 Apr 2024, 21:59:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में 769 किलो कोकीन किया नष्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2019 4:53PM | Updated Date: Apr 2 2019 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के अधिकारियों ने 769 किलोग्राम कोकीन को सार्वजनिक रूप से नष्ट कर दिया  जिसे पुलिस ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जब्त किया था। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को जानकारी दी। 

सूत्रों के अनुसार राजधानी कोलंबो के बाहरी इलाके में एक गोदाम में राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की मौजूदगी में सोमवार को 10 अरब रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन को नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने दो मजिस्ट्रेटों के समक्ष 24 से अधिक बोरियों में रखे गये कोकीन को पहले तरल पदार्थ के रूप में बदला। इसके बाद इसको श्रीलंका के उत्तर पश्चिम में पुट्टलम स्थित एक सीमेंट फैक्टरी में ले जाकर नष्ट किया गया।
 
इस मौके पर सिरीसेना ने कहा कि यह दूसरा मौका है जब सरकार ने जब्त किये मादक पदार्थों को सार्वजनिक रूप से नष्ट किया है।  राष्ट्रपति ने कहा कि अधिकारियों ने इससे पहले जनवरी 2018 में 900 किलोग्राम कोकीन को भी सार्वजनिक रूप से नष्ट किया था।
 
सिरीसेना ने कहा कि उनका उद्देश्य भावी पीढ़ी को नशा मुक्त वातावरण प्रदान करना है क्योंकि एशिया में श्रीलंका मादक पदार्थों के तस्करों के लिए हब बन गया था। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की तस्करी और इसके मामले में दोषियों के लिए मौत की सजा को जल्द लागू करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »