29 Mar 2024, 11:21:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में पुलिस शिविर पर हमला - आठ पुलिसकर्मी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2019 4:00PM | Updated Date: Apr 2 2019 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मजार ए शरीफ। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बालख में सोमवार की रात तालिबानी आतंकवादियों के पुलिस के शिविर पर आतंकवादी हमले में आठ पुलिस जवानों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अदेल शाह अदेल ने मंगलवार को बताया कि तालिबान के सशस्त्र आतंकवादियों ने शोलगारा जिले के शायखाह गांव में स्थित पुलिस के शिविर पर हमला किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में आठ पुलिस जवानों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »