29 Mar 2024, 19:59:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आग बुझाने गए 24 दमकलकर्मियों की जलकर मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 4:43PM | Updated Date: Apr 1 2019 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। दक्षिण चीन के सिचुआन प्रांत में शनिवार को जंगलों में लगी आग को बुझाने गए दमकल विभाग के 30 लापता कर्मचारियों में से 24 के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। ईस्ट कोस्ट रेडियो ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि  शनिवार को सिचुआन प्रांत के लिआंगशान यी इलाके में 3800 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ों में आग लग गयी थी। जिसे बुझाने के लिए 689 दमकल कर्मी तैनात किए किये गए थे। 
 
रविवार को आग बुझाते समय अचानक हवा की दिशा के बदल जाने से आग तेजी से फैल गई। जिसके बाद 30 कर्मचारी लापता हो गए थे। घटना के बाद अधिकारियों की किसी तरह दो कर्मचारियों से बात हो पाई जिन्होंने बताया कि 24 दमकल कर्मियों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते हुए आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव अभियान में सहायता करने के लिए घटनास्थल पर एक टीम भी भेजी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »