19 Apr 2024, 22:32:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अंकारा मेयर पद के चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार ने बनाई बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 10:52AM | Updated Date: Apr 1 2019 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की की राजधानी अंकारा के मेयर पद चुनावों में मुख्य विपक्षी दल रिपब्लिकन पिपल्स पार्टी (सीएचपी) के उम्मीदवार ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। तुर्की में रविवार को 30 महानगरों और प्रांत के कई राजधानियों के मेयर पद का चुनाव हुआ था जिसमें सभी की निगाह आर्थिक हब कहे जाने वाले इस्तांबुल शहर पर है। 
 
सीएचपी सेक्युलर पार्टी के मंसूर यावस 49.5 फीसदी वोट के साथ अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन की पार्टी जस्टिस एंड डेवेलोपमेंट पार्टी (एकेपी) के मेहमेत ओजासेकी से आगे चल रहे हैं। एनाडोलू न्यूज एजेंसी के मुताबिक 55 फीसदी गिनती के बाद श्री ओजासेकी को 47.9 फीसदी वोट मिले हैं। 
 
तुर्की के बड़े शहर इस्तांबुल में एकेपी के उम्मीदवार बिनाली यिलदीरिम 75 फीसदी बैलट की गिनती के बाद बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने 50.3 फीसदी वोट हासिल किए हैं जबकि सीएचपी के उम्मीदवार एकरेम इमामोग्लू 47.1 फीसदी वोट प्राप्त कर उनसे पीछे चल रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »