20 Apr 2024, 13:23:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोप फ्रांसिस 2 दिवसीय यात्रा पर मोरक्को पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 10:46AM | Updated Date: Apr 1 2019 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रबात। पोप फ्रांसिस दो दिवसीय प्रतीकात्मक दौरे की शुरुआत के लिए मोरक्को की राजधानी पहुंच गए हैं। पोप का यह दौरा 33 वर्षो के बाद हो रहा है। पोप से पहले 1985 में पोप जॉन पॉल 2 ने मगरेब देश का इसी तरह का दौरा किया था। 
 
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को यहां पहुंचने पर पोप का स्वागत किंग मोहम्मद 6 ने किया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे, क्राउन प्रिंस मौले हासन और राजा के भाई प्रिंस मौले राचित मौजूद थे। 
 
मोहम्मद 6 और फ्रांसिस ने हवाईअड्डे के लाउंज में जाने से पहले थोड़ी बात की। लाउंज में पोप का दूध और खजूर से पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद मोहम्मद 6 और फ्रांसिस प्रतीकात्मक मीनार हासन टॉवर गए, जहां वे दोनों बारिश भरे दिन भाषण देंगे।
 
इसबीच, हजारों लोग मीनार के समीप घंटों तक जमा रहे। वे पोप व राजा के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। दोनों के यहां पहुंचने के बाद उनका स्वागत मोरक्को रॉयल गार्ड की एक इकाई द्वारा किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »