19 Apr 2024, 23:54:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

पेरिस। फ्रांस में दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र एफिल टॉवर इस सप्ताह अपनी 130वीं सालगिरह मना रहा है। एफिल टॉवर की 130वीं सालगिराह के मद्देनजर इस सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रमों के तहत एक फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी जो एफिल टॉवर के लिए काम करने वाली महिलाओं और पुरुषों को समर्पित होगी। डेढ़ घंटे का एक मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा, जिसमें पर्यटकों को एफिल टॉवर के इतिहास के बारे में जानकारी दी जायेगी।
 
खूबसूरत शहर पेरिस में बने एफिल टॉवर की 130वीं सालगिराह को यादगार बनाने के लिए 31 मार्च से पर्यटकों को स्मृति चिह्न वाले टिकट प्रदान किये जायेंगे। लोग इस दौरान विशेष व्यंजनों का आनंद भी ले सकेंगे। यह उत्सव वर्ष भर चलेगा। उल्लेखनीय है कि एफिल टॉवर को 31 मार्च 1889 को पर्यटकों के लिए खोला गया था। इसे बनने में दो वर्ष का समय लगा था। पेरिस में आयोजित होने वाले विश्व मेले के लिए बना एफिल टॉवर आज फ्रांस का प्रतीक बन गया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »