29 Mar 2024, 02:41:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन : फैक्टरी में विस्फोट - सात लोगों की मौत, 5 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2019 3:58PM | Updated Date: Mar 31 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नानंजिंग। चीन के जियांगसू प्रांत में रविवार सुबह एक फैक्टरी में गैस रिसाव से हुए विस्फोट से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। दक्षिण चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार कुनशान कम्प्रिहेंसिव टैक्स-फ्री जोन में  विस्फोट सुबह 7:12 बजे हैंडलिंग प्रिसिजन मेटल कंपनी परिसर के खुले क्षेत्र में हुआ।
 
रिपोर्ट के अनुसार  कबाड़ को रखने वाले धातु के कंटेनर  में विस्फोट  हुआ। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जियांगसू में 10 दिनों के भीतर यह दूसरा घातक विस्फोट है।  इससे पहले यानचेंग शहर में 21 मार्च को एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »