29 Mar 2024, 06:14:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत, आईएस का एक आतंकी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2019 11:26AM | Updated Date: Mar 31 2019 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। मध्य और पश्चिम इराक में शनिवार को दो अलग -अलग घटनाओं में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी जबकि इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस अधिकारी कर्नल मोहम्मद अल बाजी ने बताया कि मध्य इराक के सलाहुदीन प्रांत में आईएस के आतंकवादियों ने यत्रिब क्षेत्र में पुलिस और सेना की संयुक्त गश्ती दल पर हमला किया, जिसके कारण एक पुलिस अधिकारी और एक सैनिक की मौत हो गयी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है। 
 
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियां मौके पर पहुंच गयी हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। उधर, पश्चिमी इराक के अनबर प्रांत में सेना और पुलिस कमांडो रेजीमेंट ने अल हरेजियाह क्षेत्र में आईएस के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया तथा एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »