25 Apr 2024, 20:42:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला को धमकाने को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2019 11:22AM | Updated Date: Mar 31 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस ने अमेरिका को वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में और दखल नहीं देने की चेतावनी दी है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रूस दक्षिण अमेरिकी देश पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरिया जाखारोवा ने शनिवार को कहा, "हम अनुग्रह करते हैं कि अमेरिका वेनेजुएला को धमकाना, उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद करना और उसे गृह युद्ध की और धकेलना बंद करे जो कि अंतर्राष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है।" उन्होंने दोहराते हुए कहा कि अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के इन आरोपों के विपरीत रूस वेनेजुएला में जान-बूझकर सैन्य उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहा।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी वायुसेना के दो विमान 23 मार्च को करीब 100 सैनिकों और 35 टन सामान लिए वेनेजुएला पहुंचे थे। जाखारोवा ने कहा, रूस द्वारा वेनेजुएला में किसी सैन्य अभियान का संचालन करने के कयास बिल्कुल निराधार हैं। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला को वैध सहयोग देने को लेकर अमेरिका का रूस को प्रतिबंधों से डराने का प्रयास हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि इस सबके बावजूद, रूस वेनेजुएला सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत कराने का प्रयास करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »