19 Apr 2024, 05:58:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में पुलिस जांच चौकी पर हमला - नौ पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 6:55PM | Updated Date: Mar 30 2019 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कलात। अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में शनिवार को एक पुलिस जांच चौकी पर किए गए हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। प्रांतीय परिषद के एक सदस्य एटा जेन हकबयान ने कहा कि हमला शनिवार तड़के किया गया और हमलावर नौ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद भागने में सफल रहे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, "तालिबान ने हमले की पुष्टि की है और एक बयान में दावा किया है कि आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और एक अन्य को जिंदा पकड़ लिया गया है।" बयान में यह भी कहा गया है कि हमले में तालिबान समूह के सात समर्थक शामिल थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »