29 Mar 2024, 17:04:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी में भारतीय दम्पति को चाकू घोंपा, पति की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 6:25PM | Updated Date: Mar 30 2019 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

म्यूनिख। जर्मनी के म्यूनिख शहर में एक भारतीय दंपती को चाकू घोंप दिया जिससे पति की मौत हो गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारतीय दूतावास से दंपती के दो बच्चों की देखरेख के लिए कहा है। श्रीमती स्वराज ने शनिवार को कहा कि जर्मनी में म्यूनिख के समीप एक अप्रवासी ने भारतीय दंपति पर चाकू से हमला किया जिसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गयी।
 
महिला की हालत स्थिर है। श्रीमती स्वराज ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय दंपति प्रशांत एवं स्मिता बसरूर पर म्यूनिक के पास एक अप्रवासी ने चाकू से हमला किया, दुर्भाग्य से प्रशांत की मौत हो गयी। स्मिता की हालत स्थिर है। हम प्रशांत के भाई की जर्मनी यात्रा को लेकर सुविधा प्रदान कर रहे है। पीड़ति परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »