20 Apr 2024, 03:59:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला के मुद्दे पर पुतिन के साथ वार्ता संभव: ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 4:07PM | Updated Date: Mar 30 2019 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगट। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले कुछ समय में वेनेजुएला संकट को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर सकते हैं। 

ट्रम्प ने संवाददाताओं द्वारा वेनेजुएला की स्थिति पर रूस के राष्ट्रपति के साथ वार्ता को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हम संभवत कुछ मुद्दों पर वार्ता करते रहेंगे। शायद राष्ट्रपति पुतिन, शायद राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वार्ता कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वेनेजुएला की स्थिति नाजुक है। वहां बिजली और गैसोलीन की कमी है। 
 
उल्लेखनीय है अमेरिका ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने वाले जुआन गुइडो को राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता प्रदान की है और वास्तविक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पद छोड़ने को लिए कहा है। उधर, रूस, चीन, तुर्की, बोलिविया तथा कई अन्य देशों ने श्री मादुरों का समर्थन किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »